Bread Price Hike: महंगाई ने फिर बढ़ाई लोगों की टेंशन! पेट्रोल डीजल के बाद अब खाने के इस चीज के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितने रुपए हुआ इजाफा?

Bread Price Hike: महंगाई ने फिर बढ़ाई लोगों की टेंशन! पेट्रोल डीजल के बाद अब खाने के इस चीज के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितने रुपए हुआ इजाफा?

Bread Price Hike: महंगाई ने फिर बढ़ाई लोगों की टेंशन! पेट्रोल डीजल के बाद अब खाने के इस चीज के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितने रुपए हुआ इजाफा?

Bread Price Hike | Photo Credit: AI

Modified Date: May 19, 2026 / 11:40 am IST
Published Date: May 19, 2026 11:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • मुंबई में ब्रेड ₹5 महंगी हुई
  • प्लास्टिक पैकेजिंग लागत और रुपये की गिरावट मुख्य कारण
  • पेट्रोल-डीजल के दामों में भी फिर बढ़ोतरी

नई दिल्ली:  देश में आए दिन सोने चांदी से लेकर ईंधन के दामों में इजाफा हो रहा है। आज ही एक सुबह पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा (Petrol Diesel Price Hike) हुआ है। जिसके बाद अब आम जनता को एक और झटका लगा है। दरअसल, आज ब्रेड की कीमतों में 5 रुपए की बढ़ोतरी (Bread Price Hike) हुई है। हालां​कि ये दाम मुंबई में बढ़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बड़ी कंपनियों ने 16 मई से ब्रेड की नई कीमतें लागू कर दी हैं। (Bread Price Today)

क्या है कारण?

Bread Price Increase दरअसल, ब्रेड की पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के कच्चे माल यानी प्लास्टिक पाउडर की इनपुट लागत में बढ़ोतरी को बताया जा रहा है और भारत में इस प्लास्टिक पाउडर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है। इसके अलावा आजकल अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपये की कीमत में आ रही गिरावट आई है, जिससे कच्चे माल को आयात करना बहुत महंगा साबित हो रहा है। जिसकी वजह से ब्रेड की कीमतों में इजाफा किया गया है।

आज फिर बढ़े ईंधन के दाम

आपको बता दें कि इससे पहले आज ही पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में फिर बढ़ोतरी कर दी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे जबकि डीजल की कीमतों में 91 पैसे की बढ़ोतरी (Petrol Diesel Rate Today) की गई है। इससे 5 दिन पहले दोनों ईंधनों में तीन रुपये या इससे ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी। तेल कंपनियों ने सोमवार देर रात पेट्रोल पंप संचालकों को नई दरों की जानकारी भेजी, जिसके बाद मंगलवार सुबह से नई कीमतें लागू कर दी गईं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।