IPS Officers Transfer Order Issued: पचास से ज्यादा IPS समेत 132 पुलिस अफसरों का तबादला आदेश जारी.. कई जिलों के SP भी इधर से उधर..
महाराष्ट्र के गृह विभाग ने 51 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के 81 अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में …

Maharashtra Government transfers 51 IPS and 81 MPS Ofiicers
- 51 आईपीएस और 81 एमपीएस अधिकारियों का तबादला।
- मुंबई-पुणे में डीसीपी स्तर पर बड़े बदलाव।
- तेजस्वी सतपुते एसआरपीएफ पुणे कमांडर नियुक्त।
Maharashtra Government transfers 51 IPS and 81 MPS Ofiicers: मुंबई: महाराष्ट्र के गृह विभाग ने 51 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के 81 अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में तैनात अधिकारी भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र पुलिस तबादला आदेश
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुणे में हथियार निरीक्षण शाखा में पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते को राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) ग्रुप 1, पुणे के कमांडर के रूप में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) महेंद्र पंडित को ठाणे शहर से मुंबई स्थानांतरित किया गया है। पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल को पुणे से पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, खंडाला में स्थानांतरित किया गया है, जबकि डीसीपी (यातायात) अमोल जेंडे को भी एसआरपीएफ, दौंड के कमांडर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
Maharashtra Government transfers 51 IPS and 81 MPS Ofiicers: कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक तुषार पाटिल को मुंबई में डीसीपी नियुक्त किया गया है। साथ ही, विजय पवार, सुनील लोखंडे, नम्रता पाटिल और स्मिता पाटिल को मुंबई में पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पांच आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत कर पुलिस उपायुक्त के रूप में मुंबई में स्थानांतरित किया गया है।
लेखक के बारे में
Web Title: Maharashtra Government transfers 51 IPS and 81 MPS Ofiicers
मुंबई
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm