मेरी गिरफ्तारी राजनीतिक थी, ऐसी ‘बदले की सियासत’ कभी नहीं देखी: संजय राउत

मेरी गिरफ्तारी राजनीतिक थी, ऐसी ‘बदले की सियासत’ कभी नहीं देखी: संजय राउत

मेरी गिरफ्तारी राजनीतिक थी, ऐसी ‘बदले की सियासत’ कभी नहीं देखी: संजय राउत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: November 10, 2022 12:40 pm IST

मुंबई, 10 नवंबर (भाषा) धनशोधन मामले में जेल से रिहाई के एक दिन बाद शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक थी और इस तरह की ‘बदले की भावना वाली सियासत’ देश में पहले कभी नहीं देखी गयी।

मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को राउत को जमानत देते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘अवैध’ थी। उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल से बुधवार को 100 दिन बाद रिहा किया गया।

उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि वह जल्द पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात करेंगे। राकांपा उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना की सहयोगी है।

राउत ने कहा कि वह आने वाले दिनों में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने भविष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की भी बात कही, लेकिन इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं (विनायक दामोदर) सावरकर और (बाल गंगाधर) तिलक की तरह एकांत कारावास में था। मेरी गिरफ्तारी राजनीतिक थी लेकिन मैंने अच्छे उद्देश्य से समय बिताया। मेरी पार्टी, मेरे परिवार और मुझे झेलना पड़ा। हमने सहा है। मेरे परिवार का बहुत नुकसान हुआ। जिंदगी में और राजनीति में यह होता है।’’

राउत ने कहा, ‘‘लेकिन देश ने कभी इस तरह की राजनीति नहीं देखी। हमारा देश 150 साल तक विदेशी शासन के अधीन रहा, लेकिन हमने देश में इस तरह का राजनीतिक प्रतिशोध नहीं देखा। यहां तक कि दुश्मनों के साथ भी अच्छा बर्ताव होता था।’’

राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र को उप मुख्यमंत्री फडणवीस चला रहे हैं और एकनाथ-फडणवीस सरकार ने कुछ अच्छे फैसले लिये हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना से संबंधित धनशोधन के एक मामले में राउत को गिरफ्तार किया था।

भाषा वैभव नरेश

नरेश


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com