12th Board Chemistry Paper 2026 Leak: 12वीं बोर्ड का केमिस्ट्री पेपर लीक, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, वाट्सअप पर हो रहा वायरल

Ads

12th Board Chemistry Paper 2026 Leak: 12वीं बोर्ड का केमिस्ट्री पेपर लीक, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, वाट्सअप पर हो रहा वायरल

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 03:17 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 03:18 PM IST

12th Board Chemistry Paper 2026 Leak: 12वीं बोर्ड का केमिस्ट्री पेपर लीक, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, वाट्सअप पर हो रहा वायरल / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • 12वीं बोर्ड का केमिस्ट्री पेपर लीक
  • छात्रा ने वाट्सअप पर किया वायरल
  • शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

नागपुर: 12th Board Chemistry Paper 2026 Leak देश के अधिकतर राज्यों में 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है, जिसके बाद परीक्षा जुड़ी कई खबरें सामने आ रही है। जहां एक ओर लेट से परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा से वंचित किए जाने का मामला गरमाया हुआ है तो दूसरी ओर पेपर लीक की खबरें भी चर्चा में है। इसी बीच खबर आ रही है कि महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं का केमिस्ट्री का पेपर लीक हो गया है। बता दें कि 12वीं बोर्ड की केमिस्ट्री की परीक्षा 18 फरवरी को आयोजित की गई थी।

12वीं बोर्ड का केमिस्ट्री पेपर लीक

12th Board Chemistry Paper 2026 Leak मिली जानकारी के अनुसार पेपर लीक होने की खबर सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है। मामले में अब पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिरकार पेपर कैसे लीक हुआ? बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि पेपर नागपुर के एक परीक्षा केंद्र से लीक हुआ था। शक तब हुआ जब एक स्टूडेंट बार-बार वॉशरूम गई। उसके फोन के एनालिसिस से पता चला कि पेपर और संभावित जवाब सर्कुलेट किए गए थे। एक प्राइवेट कोचिंग लिंक पर शक है। नागपुर की सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। पेपर लीके असली दोषी की तलाश की जा रही है।

छात्रा ने वाट्सअप पर किया शेयर

यह घटना बुद्धवार की है। एक हाई स्कूल एग्जामिनेशन सेंटर पर इस गड़बड़ी का पता तब चला जब एक लड़की के बार-बार वॉशरूम जा रही थी। छात्रा के बार-बार शौचालय जाने से पर्यवेक्षकों को संदेह हुआ। तलाशी के दौरान उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया। फोन की जांच में सामने आया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र एक व्हाट्सऐप समूह में साझा किया गया था। अधिकारियों के अनुसार उसी समूह में संभावित उत्तर भी भेजे गए थे।

पुलिस कर रही पूछताछ

छात्रा के बयान के आधार पर एक अन्य विद्यार्थी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि एक निजी कोचिंग संस्थान से जुड़ा व्यक्ति पैसे लेकर प्रश्नपत्र साझा करने में शामिल हो सकता है। इस मामले में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें

क्या केमिस्ट्री की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी?

अभी तक महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड (MSBSHSE) की ओर से परीक्षा रद्द करने या दोबारा कराने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है। बोर्ड पुलिस रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहा है ताकि यह पता चल सके कि पेपर कितने बड़े स्तर पर लीक हुआ है।

पकड़ी गई छात्रा के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है?

छात्रा को परीक्षा से डिबार (निलंबित) किया जा सकता है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि ग्रुप एडमिन और पेपर भेजने वाले मुख्य स्रोत (Source) तक पहुँचा जा सके।

क्या पेपर लीक होने का असर पूरे महाराष्ट्र पर पड़ेगा?

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मामला नागपुर के एक विशिष्ट केंद्र तक सीमित लग रहा है। यदि जांच में यह पाया जाता है कि पेपर पूरे राज्य में फैला था, तभी बोर्ड व्यापक निर्णय लेगा।

इस मामले में पुलिस किन धाराओं में जांच कर रही है?

पुलिस 'महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ मालप्रैक्टिसेस एट यूनिवर्सिटी, बोर्ड एंड अदर स्पेसिफाइड एग्जामिनेशन एक्ट' और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

बोर्ड परीक्षाओं में मोबाइल फोन ले जाना क्या प्रतिबंधित है?

जी हाँ, नियमों के अनुसार परीक्षा केंद्र के भीतर छात्रों के लिए मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल उठाता है।