Nashik TCS Case Nida khan / Image Source : FILE
नासिक: Nashik TCS Case Nida khan महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए सनसनीखेज TCS धर्मांतरण और शोषण के मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 25 दिनों से फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया है।
Nida khan News आरोपी निदा खान पर महिला कर्मचारियों के साथ यौन शोषण करने जैसा आरोप है। इतना ही नहीं, उन पर कर्मचारियों पर धार्मिक दबाव बनाने और जबरन धर्मांतरण (Religious Conversion) कराने के भी गंभीर आरोप लगे हैं। कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद से ही पुलिस की टीमें निदा की तलाश में जुटी थीं।
25 दिनों तक ठिकाने बदलने के बाद आखिरकार SIT ने खुफिया जानकारी के आधार पर छत्रपति संभाजीनगर में निदा खान को दबोच लिया। इस मामले में पुलिस पहले ही कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। माना जा रहा है कि निदा खान की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे रैकेट और इसके पीछे जुड़े बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।