नवी मुंबई में 5.5 लाख रुपये की मेफेड्रोन के साथ नाइजीरियाई व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

नवी मुंबई में 5.5 लाख रुपये की मेफेड्रोन के साथ नाइजीरियाई व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 18, 2024 / 12:23 PM IST,
    Updated On - February 18, 2024 / 12:23 PM IST

ठाणे, 18 फरवरी (भाषा) नवी मुंबई में एक नाइजीरियाई नागरिक को कथित तौर पर 55 ग्राम मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, जब्त किये गये प्रतिबंधित मादक पदार्थ की कीमत 5.50 लाख रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद अब्दुल रज्जाक हसन को शनिवार को खारघर के सेक्टर 35 में एक आवासीय सोसाइटी के पास से पकड़ा गया।

खारघर थाने के अधिकारी ने बताया, ”हमने आरोपी के पास से 5.50 लाख रुपये की 55 ग्राम मेफेड्रोन जब्त की। स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी से जुड़े तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।”

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश