कोविड मामलों में तेजी से गिरावट के बाद आंध्र पदेश से रात का कर्फ्यू उठाया गया
कोविड मामलों में तेजी से गिरावट के बाद आंध्र पदेश से रात का कर्फ्यू उठाया गया
अमरावती, 14 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट आने के बाद रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक का कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया गया है। सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चला है कि साप्ताहिक संक्रमण दर गिरकर 25.4 फीसदी से 5.45 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। इसमें कहा गया है कि दैनिक संक्रमण दर 17.07 प्रतिशत से गिरकर 3.29 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन मामले 4.40 फीसदी से घटकर 0.82 रह गये।
दिन के बुलेटिन के अनुसार, राज्य ने सोमवार को सुबह नौ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में संक्रमण के 434 नए मामले सामने आये।
बुलेटिन में कहा गया है कि 24 घंटे में 4,636 मरीज ठीक हुए और केवल एक संक्रमित की मौत हुई है। इसके अनुसार राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,13,212 हो गयी है, जबकि अब तक 22,83,788 हो गयी है।
राज्य में अब तक कुल 14,698 लोगों की मौत हो चुकी है ।
भाषा रंजन सुरेश
सुरेश

Facebook


