Shivaji Maharaj Jayanti: शिवाजी महाराज की जयंती पर बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ में कई लोग घायल, मची अफरातफरी

Ads

Shivaji Maharaj Jayanti: शिवाजी महाराज की जयंती पर बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ में कई लोग घायल, मची अफरातफरी

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 10:21 AM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 10:21 AM IST

Shivaji Maharaj Jayanti | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • शिवनेरी किले में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे
  • हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा क्षेत्र में भीड़ बेकाबू हुई
  • पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह भगदड़ नहीं बल्कि फिसलने की वजह से हुई घटना थी

पुणे: Shivaji Maharaj Jayanti महाराष्ट्र के पुणे में शिवनेरी किले पर बुधवार रात भगदड़ मच गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, जुन्नर इलाके में शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे।

संकरे रास्तों पर बेकाबू हुई भीड़

बताया जा रहा है कि राज्यभर के अलग अलग हिस्सों से शिवज्यात लेकर आए युवक, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता और आम श्रद्धालु देर रात से ही किले परिसर में मौजूद थे। अंबरखाना क्षेत्र के नीचे हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा पर स्थिति तब बिगड़ी जब हजारों लोग एक साथ संकरे रास्तों से निकलने लगे। पुलिस बल की कमी के कारण भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। इसी आपाधापी में लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे।

Pune News बताया जा रहा है कि शिवनेरी किले के

एसपी संदीप सिंह ने कही ये बात

पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि जुन्नर स्थित शिवनेरी किले के ऊपर शिव जन्मस्थान पर बुधवार सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। रात भर दर्शन का सिलसिला जारी रहा। इसी दौरान एक श्रद्धालु सीढ़ियों पर फिसल गया, जिसके कारण पीछे से आ रहे कुछ अन्य लोग भी गिर पड़े। जिससे तीन श्रद्धालु घायल हो गए। उन्होंने कहा यह कोई भगदड़ की घटना नहीं है। घायलों को जुन्नर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

घटना कहाँ हुई?

यह घटना पुणे जिले के जुन्नर इलाके में स्थित शिवनेरी किले पर हुई।

कितने लोग घायल हुए?

इस घटना में तीन श्रद्धालु घायल हुए हैं।

क्या यह भगदड़ थी?

पुलिस के अनुसार यह भगदड़ नहीं थी, बल्कि एक श्रद्धालु के फिसलने से अन्य लोग भी गिर पड़े।