लातूर में रोड शो में शामिल हुए रितेश देशमुख, छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया

Ads

लातूर में रोड शो में शामिल हुए रितेश देशमुख, छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 07:08 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 07:08 PM IST

लातूर, तीन मई (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी हालिया फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद लातूर में एक रोड शो आयोजित करके अपने प्रशंसकों से बातचीत की।

इस ऐतिहासिक फिल्म का निर्देशन अभिनेता ने ही किया है, जिन्होंने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका भी निभाई है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.40 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की है तथा यह पहले ही दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली मराठी फिल्म बन गई।

देशमुख और उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख शनिवार शाम लातूर के एक पीवीआर सिनेमा हॉल में अचानक पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशंसकों के साथ बातचीत की।

रोड शो के दौरान, अभिनेता ने छत्रपति शिवाजी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की। रास्ते भर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसकों ने उनका अभिवादन किया।

फिल्म निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म शिवाजी महाराज की उस यात्रा को दर्शाती है जिसमें एक युवा व्यक्ति के रूप में शक्तिशाली ताकतों को चुनौती देने की प्रतिज्ञा लेने से लेकर स्वराज की नींव रखने वाले नेता बनने तक का सफर दिखाया गया है, और इसका उद्देश्य भाषाई सीमाओं से परे दर्शकों के सामने उनकी कहानी प्रस्तुत करना है।

यह फिल्म जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे तथा जेनेलिया देशमुख द्वारा निर्मित है।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल