मुंबई: हवाई अड्डे पर 19 लोगों की जान खतरे में.. सूचना मिलते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस ने बताया फेक
अज्ञात व्यक्ति फोन कर दावा किया कि शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 19 लोगों की जान खतरे में है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Mumbai airport
मुंबई, 29 सितंबर (भाषा) मुंबई पुलिस के यातायात नियंत्रण कक्ष में एक अज्ञात व्यक्ति फोन कर दावा किया कि शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 19 लोगों की जान खतरे में है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें : बच्चों के सिर पर मंडराता है काल, ऐसा है शिक्षा मंत्री के संभाग के स्कूलों का हाल, जर्जर भवन में हो रही पढ़ाई
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को फोन आने के बाद पुलिस का बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और त्वरित प्रतिक्रिया बल हवाई अड्डे पहुंचा और परिसर की तलाशी ली। उन्होंने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को भी सतर्क किया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
ये भी पढ़ें : 3 प्रमुख मांगों को लेकर गेस्ट लेक्चरर्स ने किया प्रदर्शन, सामूहिक मुंडन करवा कर जताया विरोध
अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले का अभी पता नहीं चल पाया है। उसने दावा किया कि यहां सहार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘‘एक विभाग के 19 लोगों की जान खतरे में है।’’ इसके अलावा अन्य कोई जानकारी नहीं दी।
ये भी पढ़ें :BJYM के मंडल अध्यक्ष और उसके भाई पर चाकू से हमला, BJP ने किया मोहन थाने का घेराव
उन्होंने बताया कि सहार पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505(1) (बी) और 506(2) के तहत मामला दर्ज किया है। उसकी तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें : सौरभ तिवारी और हार्दिक पंड्या की नाबाद पारी की बदौलत मुंबई ने पंजाब को हराया, 6 विकेट से जीता मैच

Facebook


