मुंबई में सड़क धंसने से कई वाहन फंसे

मुंबई में सड़क धंसने से कई वाहन फंसे

मुंबई में सड़क धंसने से कई वाहन फंसे
Modified Date: July 5, 2023 / 12:20 pm IST
Published Date: July 5, 2023 12:20 pm IST

मुंबई, पांच जुलाई (भाषा) मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में बुधवार सुबह सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने से वहां खड़े कई वाहन फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार चूनाभट्टी इलाके में एक कॉलेज के पास सुबह करीब नौ बजे एक सड़क धंस गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग, नगर निकाय के कर्मी तथा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त सड़के तथा आसपास के इलाके में घेराबंदी की गई।

अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, हालांकि सड़क किनारे खड़े कई वाहन वहां फंस गए हैं।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में