शिंदे ने बीएमसी चुनाव से पहले संगठनात्मक कार्यों के लिए छह सदस्यीय टीम नियुक्त की

Ads

शिंदे ने बीएमसी चुनाव से पहले संगठनात्मक कार्यों के लिए छह सदस्यीय टीम नियुक्त की

  •  
  • Publish Date - January 6, 2023 / 03:08 PM IST,
    Updated On - January 6, 2023 / 03:08 PM IST

मुंबई, छह जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबंची शिवसेना ने छह सदस्यीय टीम नियुक्त की है जो महत्वपूर्ण नगर निकाय चुनावों से पहले मुंबई में संगठनात्मक कार्यों का जिम्मा संभालेगी।

इस टीम में सांसद राहुल शेवाले और गजानन कीर्तिकर, मुंबई शहर के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर, उप नेता शीतल म्हात्रे और आशा मामिदी और शेवाले की पत्नी एवं पूर्व पार्षद कामिनी शेवाले शामिल हैं।

पार्टी सचिव संजय मोरे ने बताया कि टीम का गठन बुधवार को किया गया।

बालासाहेबंची शिवसेना के 40 विधायकों में से छह विधायक प्रकाश सुर्वे, महेश लांडे, दिलीप लांडे, सदा सर्वंकर, यामिनी जाधव और मंगेश कुदलकर मुंबई से हैं। मुंबई से शिवसेना के तीन में से दो सांसद शेवाले और कीर्तिकर मुख्यमंत्री शिंदे के साथ हैं।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव इस साल की शुरुआत में होने की संभावना है।

भाषा देवेंद्र मनीषा

मनीषा