Shiv Sena (UBT) Split News Today: शिवसेना के 14 विधायक और 7 सांसद ने दिखाया बगावती तेवर, 7 दिन के भीतर दे सकते हैं इस्तीफा, पार्टी के ही नेता ने दिए संकेत / Image: AI Generated
मुंबई: Shiv Sena (UBT) Split News Today विधानसभा चुनाव 2026 के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं, दूसरी ओर मुंबई से भी बगावत की खबरे सामने आने लगी है। जी हां सूत्रों की मानें तो शिवसेना (यूबीटी) में एक बार फिर फूट होने वाली है। दावा किया जा रहा है कि संसद के मानसून सत्र से पहले पार्टी के 7 सांसद बगावत कर सकते हैं। इतना ही नहीं बागी होने वाले शिवसेना के नेताओं में 14-16 विधायकों का भी नाम शामिल है। हालांकि अभी इस संबंध में अधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो तैयारी पूरी हो चुकी है।
Shiv Sena (UBT) Split News Today सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार 6 से 7 दिन के भीतर महाराष्ट्र की सियासत में बड़ी हलचल होने वाली है। पार्टी के विधायकों और सांसदों की नाराजगी सामने आने के बाद शिवसेना के MLC कृपाल तुमाने ने भी पार्टी में बड़ी टूट के संकेत दिए हैं। उन्होंने इसे एक ‘ऑपरेशन’ करार दिया है। साथ ही कहा है कि इसे लेकर काफी दिनों से बैठकों का दौर चल रहा है था। उन्होंने जानकारी दी है कि अब चर्चाओं का दौर कुछ ही समय में पूरा होने वाला है। उनका दावा है कि 7 सांसदों ने पाला बदलने का मन बना लिया है।
तुमाने ने कहा, ‘ऐसा है कि ऑपरेशन टाइगर के मामले में जो 7 सांसदों के साथ हमारी चर्चा अंतिम चरण में आ चुकी है। जब हम ऑपरेशन करने किसी अस्पताल में जाते हैं, तो पहले जांच की जाती है। जांच हो चुकी है, रिपोर्ट्स आ चुकी है और बस अब ऑपरेशन का दिन तय होना है।’ उन्होंने कहा, ‘मॉनसून सत्र के पहले ही हो जाएगा।’ उन्होंने विलय की अटकलों को लेकर स्थिति साफ नहीं की। शिवसेना नेता ने कहा, ‘हमारी सारी बातें हैं। आपको बताना अभी ठीक नहीं है। ये हमारे साथ आएंगे, ये बात पक्की है। आ गए हैं लगभग।’
एएनआई से बातचीत में जब पूछा गया कि शिवसेना यूबीटी क्यों टूट रही है? इसपर तुमाने ने कहा, ‘पता नहीं उनकी पार्टी में क्या है। वो तो वही लोग जानते हैं। लेकिन शिंदे साहब की जो कार्यशैली है। जिस तरह से वह सभी सामान्य जनता को न्याय देने का काम करते हैं। …उनका काम करने का तरीका इन लोगों को पसंद आया है। इसलिए वह चाहते हैं कि उनके मतदाताओं का विकास भी हो। इसलिए वो हमारे साथ आ रहे हैं।’ उद्धव ठाकरे के वापसी के दावे पर उन्होंने कहा, ‘यह उनकी सोच है। उनकी सोच के बारे में हमारा बोलना उचित नहीं है। लेकिन सभी 7 सांसदों को कुछ न कुछ तकलीफ होगी। इसलिए वो हमारे साथ आना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी चर्चाएं एक महीने से चल रही थीं। अब वह अंतिम चरण में। जैसे ही डॉक्टर समय देंगे, वह ऑपरेशन करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘शिवसेना मजबूत है और आगे और मजबूत होगी।’
शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ऐसी अटकलों से इनकार किया है। तुमाने के बयान पर उन्होंने कहा, ‘वह हैं कौन। महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है। आज शिंदे गुट में कुछ लोग हैं और कुछ भी कहते हैं। पार्टी को कौन तोड़ेगा। बीते 12 सालों में भाजपा ने राजनीतिक दलों को सिर्फ तोड़ने का काम किया है। उन्होंने टीएमसी तोड़ दी। इससे पहले उन्होंने ऐसा एनसीपी और शिवसेना के साथ किया।’