ठाणे (महाराष्ट्र), सात अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में छह और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,08,822 हो गयी है।
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये नये मामले बुधवार को सामने आए। जिले में संक्रमण से अभी तक 11,883 लोगों की मौत हुई है और कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।
इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 1,63,595 मामले सामने आए हैं, जबकि मृतक संख्या 3,407 है।
भाषा
शोभना संतोष
संतोष