मुंबई की चार मंजिला इमारत की सीढ़ियां ढही; 63 लोगों को बचाया गया

Ads

मुंबई की चार मंजिला इमारत की सीढ़ियां ढही; 63 लोगों को बचाया गया

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 06:56 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 06:56 PM IST

मुंबई, 14 मई (भाषा) मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर को चार मंजिला एक आवासीय-एवं-व्यावसायिक इमारत की सीढ़ी ढह गई। इस हादसे में 63 लोग फंस गए थे जिन्हें बाद में बचा लिया गया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना ग्रांट रोड (पूर्व) स्थित खरजीतजी राणा लेन में यूसुफ बिल्डिंग में घटी।

अधिकारी ने बताया कि भूतल और पहली मंजिल के बीच की सीढ़ी ढह गई और उसका एक हिस्सा खतरनाक तरीके से लटका रह गया।

इमारत के भूतल पर व्यावसायिक कार्यालय और दुकानें हैं जबकि ऊपरी मंजिलों पर आवासीय इकाइयां हैं।

मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों को बचाया गया।

दमकल कर्मियों ने सभी 63 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। इनमें 46 पुरुष, 12 महिलाएं और पांच बच्चे शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि इमारत के कुछ खतरनाक रूप से लटके हुए हिस्सों को गिरा दिया गया जबकि इमारत के आसपास के क्षेत्र की घेरेबंदी कर दी गई।

भाषा तान्या नरेश

नरेश