Vasudha 14th May 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Vasudha Upcoming Twist: ‘ZEE TV‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ के आने वाले एपिसोड में एक चौंकाने वाली घटना घटेगी, जहां आखिरकार करिश्मा के हाथ वह पेन-ड्राइव लगेगी, जिसमें देव के खिलाफ ठोस सबूत हैं। एक अज्ञात व्यक्ति रात के अंधेरे में करिश्मा से मिलता है और उसे वो पेनड्राइव थमा देता है, जिसे पाकर करिश्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहता।
इस सबूत को देखते ही उसे तुरंत यकीन हो जाता है कि चौहान खानदान का ही कोई चिराग, पीठ पीछे देव की जड़ें काट रहा है। दुश्मन के घर में ही अपना मददगार पाकर, करिश्मा का हौसला सातवें आसमान पर पहुँच जाता है और अब वह पहले से कहीं अधिक आक्रामक हो जाती है। घमंड में पूरी तरह से चूर होकर वह एलान करती है कि अब देव और वसुधा की तबाही को कोई नहीं रोक सकता। उसकी आँखों का यह घमंड गवाही देता है कि वह इस बार किसी बहुत बड़े विनाश की तैयारी में है।
इसी बीच, वहां देव और वसुधा की एंट्री होती है, जो करिश्मा की तलाश में हैं, लेकिन वो इस बात से पूरी तरह अनजान हैं कि बाजी पलट चुकी है और उनका सबसे बड़ा सबूत गायब है। स्थिति और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि देव ने पेनड्राइव की बात सिर्फ कुछ ही लोगों को बताई थी, यानी गद्दार कोई बाहर का नहीं बल्कि उनका सबसे करीबी है।
अब सबसे बड़ा सस्पेंस ये है कि आखिरकार वो घर का भेदी कौन है जिसने करिश्मा की मदद की है? चूँकि मित्तल मामले के दौरान समर द्वारा लगातार की गई लापरवाहियों और गलतियों के कारण, अब सबसे पहले उसी पर गद्दारी का शक जाता है। वसुधा को तो पहले से ही उस पर शक था, इसलिए वह शुरू से ही उस पर आंख बंद करके भरोसा नहीं कर पा रही थी।
उसका जरूरत से ज्यादा घमंड, पहले भी देव के प्लान को लगभग नाकाम कर चुका था, इसलिए अब दर्शकों की नज़रों में वह सबसे बड़ा मुजरिम बन चूका है। लेकिन, कहानी में ट्विस्ट यहीं ख़त्म नहीं होता, क्योंकि मयूर के हाव-भाव भी सामान्य नहीं हैं और उसका यही अजीब रवैया उसे सीधे कटघरे में लाकर खड़ा करता है।
एक ओर जहां, वह देव से कई तरह के सच छुपा रहा है, वहीं दूसरी ओर वह लगातार गुप्त रूप से करिश्मा के साथ बातचीत करता है। जिस प्रकार वह अचानक इन गुप्त और महत्वपूर्ण मामलों में रुचि लेने लगा है, उससे उसकी नीयत पर गहरा शक पैदा होता है। परिस्थितियों को देखते हुए यह पूरी तरह मुमकिन है कि करिश्मा तक जानकारी पहुंचाने के पीछे मयूर का ही हाथ है, चाहे वो अनजाने में हुआ हो या किसी इरादे के तहत।
तैयार हो जाइए बड़े धमाके के लिए! क्योंकि, आने वाले एपिसोड में देव-वसुधा के लिए परीक्षा की घड़ी होगी, जहाँ जंग बाहर से ज़्यादा घर के भीतर छिपी गद्दारी से होगी। करिश्मा का यह ओवर-कॉन्फिडेंस किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है और उसका यह निर्भीक रवैया दर्शाता है कि चौहान परिवार के लिए मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं, और उन्हें बहुत जल्द एक और गहरा मानसिक आघात लगने वाला है।