ठाणे : पड़ोस की 13 साल की लड़की से बार-बार दुष्कर्म एवं पिटाई करने का आरोपी गिरफ्तार

Ads

ठाणे : पड़ोस की 13 साल की लड़की से बार-बार दुष्कर्म एवं पिटाई करने का आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 27, 2024 / 04:26 PM IST,
    Updated On - August 27, 2024 / 04:26 PM IST

ठाणे, 27 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति को पड़ोस में रहने वाली 13 साल की लड़की से बार-बार दुष्कर्म एवं पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भिवंडी के न्यू आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की से दोस्ती की और उसके परिवार से बार-बार मिलने आने लगा, जब लड़की के माता-पिता बाहर गये थे तब वह घर आया और कथित तौर पर शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

अधिकारी ने बताया कि यौन उत्पीड़न का यह सिलसिला इस साल मई में शुरू हुआ और सोमवार को जब लड़की ने प्रतिरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी एवं धमकी दी।

उन्होंने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा धीरज रंजन

रंजन