ठाणे में मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
ठाणे में मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
ठाणे, 27 जुलाई (भाषा) ठाणे शहर के श्रीनगर इलाके में सोमवार को एक मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि सुबह पांच से छह बजे के बीच राहगीरों ने शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
श्रीनगर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।’’
भाषा शोभना रंजन
रंजन

Facebook


