‘गुल्लक’ का पांचवा सीजन पांच जून को सोनी लिव पर प्रसारित होगा

Ads

‘गुल्लक’ का पांचवा सीजन पांच जून को सोनी लिव पर प्रसारित होगा

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 05:41 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 05:41 PM IST

मुंबई, 20 मई (भाषा) लोकप्रिय सीरीज ‘गुल्लक’ का पांचवा सीजन पांच जून को सोनी लिव पर प्रसारित होगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने बुधवार को यह घोषणा की।

यह सीरीज श्रेयांश पांडे द्वारा निर्मित और ‘द वायरल फीवर’ (टीवीएफ) द्वारा निर्मित एक पारिवारिक ड्रामा है जो रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित है।

यह शृंखला मिश्रा परिवार पिता संतोष, माता शांति और उनके दो बेटों अन्नू एवं अमन के जीवन के छोटे-छोटे एवं सहज पलों को दर्शाती है, जो भारत में मध्यमववर्गीय परिवारों के जीवन का हिस्सा हैं।

परिवार की पुरानी ‘गुल्लक’ द्वारा सुनाई गई इस कहानी को, 2019 में इसकी शुरुआत के बाद से ही इसकी गर्मजोशी, हास्य और भावनात्मक प्रामाणिकता के कारण दर्शकों के बीच एक वफादार दर्शक वर्ग मिल गया।

टीवीएफ के अध्यक्ष विजय कोशी ने कहा कि ‘गुल्लक’ हर सीजन के साथ दर्शकों के और करीब आती जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘पांचवां सीजन मध्यमवर्गीय भारत की बदलती वास्तविकताओं को दर्शाता है, साथ ही शो की खासियत, यानी गर्मजोशी और सादगी को भी बरकरार रखता है। यह सीजन विकास, बदलाव और अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए आगे बढ़ने की मिली-जुली भावनाओं के बारे में है।’’

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल

ताजा खबर