Siddharthnagar Bakra Mandi: इस साल त्याग व बलिदान का त्योहार बकरीद 28 मई को मनाया जाएगा। जिसके लिए यूपी में सिद्धार्थनगर जिले के बकरा मंडियों में रौनक बढ़ गई है। मंगलवार को गोबरहवा और डुमरियागंज के हल्लौर में लगी मंडी में हजारों की संख्या में बकरे बिक्री के लिए पहुंचे। लेकिन इसी बीच एक बकरे की कीमत ने सबको चौंका दिया। यहां सबसे महंगा बकरा 55 हजार रुपये में बिका।
हल्लौर की कुला बाग मंडी में बाराबंकी, गोण्डा, उतरौला, तुलसीपुर और बस्ती समेत कई जगहों से व्यापारी बकरे लेकर पहुंचे थे। व्यापारियों (Siddharthnagar Bakra Mandi) ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में बाजार अच्छा चल रहा है और खरीदार भी ज्यादा आ रहे हैं।
कब मनाई जाती है बकरीद?
मौलानाओं ने बताया कि ईद-उल-अजहा (Siddharthnagar Bakra Mandi) चांद दिखने के 10वें दिन मनाई जाती है। इस बार त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अल्लाह की राह में बकरा या अन्य जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। यह त्योहार हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस दिन उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अल्लाह के प्रति अपनी वफादारी दिखाने के लिए अपने बेटा हजरत इस्माइल को कुर्बानी करने पर राजी हुए थे। कुर्बानी के समय जानवर के आ जाने से छुरी उसकी गर्दन पर चल गई थी। तभी से जानवरों की कुर्बानी की जाती है।
मस्जिदों में की जाती है विशेष नमाज अदा
बकरीद (Siddharthnagar Bakra Mandi) के दिन सुबह ईदगाह और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होता है, जो तीन दिनों तक चलता है।