Reported By: Prachi Pandey
,CG Weather Update Today | Photo Credit: IBC24
CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी में बीते दो दिनों से लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब अचानक से मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बताया जा रहा है कि, राजधानी रायपुर के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राजधानी समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत राजनांदगांव, धमतरी, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, और बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। (CG Weather Update Today) मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
CG Weather Update Today:आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राजधानी रायपुर में शनिवार को तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश हुई थी। (CG Weather Update Today) शनिवार को हुई बारिश से लोगों को राहत तो मिली थी, लेकिन उसके बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी थी। वहीं आज मौसम के बदलने से राजधानी और आस-पास के इलाके की जनता को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-