मुंबई, 24 सितंबर (भाषा) संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के किरादार की पहली तस्वीर बृहस्पतिवार को जारी की गई।
फिल्म के पोस्टर में रणबीर पुराने जमाने की नीली कार चला रहे हैं और उनके एक हाथ से खून निकलता दिख रहा है। उन्होंने पुराने अंदाज का चश्मा पहन रखा है और उनके चेहरे पर गंभीर भाव हैं।
वर्ष 2007 की ‘सांवरिया’ के बाद रणबीर एक बार फिर भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं।
भट्ट ने 2022 में भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी जबकि कौशल और भंसाली पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर रणबीर का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘‘वह रुतबा, वह रौब, वह जुनून!’’
फिल्म ‘लव एंड वॉर’ 27 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
भाषा राखी मनीषा
मनीषा