लड़कियों से ‘दुर्व्यवहार’ के आरोपी ट्यूशन शिक्षक को निर्वस्त्र घुमाया, पुलिस के हवाले किया

Ads

लड़कियों से ‘दुर्व्यवहार’ के आरोपी ट्यूशन शिक्षक को निर्वस्त्र घुमाया, पुलिस के हवाले किया

  •  
  • Publish Date - August 28, 2024 / 09:47 PM IST,
    Updated On - August 28, 2024 / 09:47 PM IST

पालघर, 28 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में छात्राओं से दुर्व्यवहार करने के आरोप में अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने एक ट्यूशन शिक्षक की बुधवार को पिटाई की और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब 13 वर्षीय एक लड़की ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और जब उसके माता-पिता ने उससे वजह जाननी चाही तो उसने ट्यूशन शिक्षक के कथित दुर्व्यवहार के बारे में बताया।

अधिकारी के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता और अन्य लोगों ने शिक्षक की पिटाई की और उसे कक्षा से बाहर निकालकर निर्वस्त्र कर घुमाया। उन्होंने उस पर अन्य छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।

विरार थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विजय पवार ने संवाददाताओं को बताया कि शिक्षक को पुलिस को सौंप दिया गया है जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

भाषा प्रीति नेत्रपाल

नेत्रपाल