मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ट्रक पलटने और पांच कारों के टकराने से दो लोगों की मौत, चार घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ट्रक पलटने और पांच कारों के टकराने से दो लोगों की मौत, चार घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ट्रक पलटने और पांच कारों के टकराने से दो लोगों की मौत, चार घायल
Modified Date: August 21, 2023 / 05:09 pm IST
Published Date: August 21, 2023 5:09 pm IST

मुंबई, 21 अगस्त (भाषा) मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक ट्रक पलटने के बाद डिवाइडर पार करते हुए पांच कारों से टकरा गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रायगढ़ जिले के खोपोली क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे हुआ, जब कंटेनर ट्रक पुणे से मुंबई की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि यह भारी वाहन पलट गया और डिवाइडर पार कर पुणे की ओर जा रही पांच कारों से टकरा गया।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में इन कारों में सवार लोगों में से एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं घायल हो गईं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, कंटेनर ट्रक का चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गया और कारों से टकरा गया। चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में