मुंबई में व्यावसायिक इमारत में आग लगने से दो की मौत
मुंबई में व्यावसायिक इमारत में आग लगने से दो की मौत
मुंबई, सात जनवरी (भाषा) मुंबई के चांदीवली इलाके में बुधवार शाम चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग शाम 6.36 बजे पूर्वी उपनगर अंधेरी में टेक्स सेंटर, नारायण प्लाजा बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी।
एक निगम अधिकारी ने कहा कि मुंबई दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया।
आग के कारण चार मंजिला इमारत में धुआं भर गया। अधिकारी ने कहा कि इमारत के एक कार्यालय में दो लोग बेहोश पाए गए और उन्हें अग्निशमन कर्मियों ने वहां से निकाला, लेकिन बाद में अस्पतालों में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान भगवान पितले (30) और सुमंत जाधव (28) के रूप में हुई है और उन्हें क्रमशः सेवन हिल्स अस्पताल और राजावाड़ी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने कहा, आग मेसर्स नियोसेल इंडस्ट्रीज की यूनिट नंबर 303 तक ही सीमित थी, जो लगभग 1,500 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
भाषा तान्या वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: मुंबई में व्यावसायिक इमारत में आग लगने से दो की मौत
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm