पालघर में एक वाहन की टक्कर से दो वर्षीय एक शिशु की मौत

पालघर में एक वाहन की टक्कर से दो वर्षीय एक शिशु की मौत

पालघर में एक वाहन की टक्कर से दो वर्षीय एक शिशु की मौत
Modified Date: October 19, 2024 / 07:45 pm IST
Published Date: October 19, 2024 7:45 pm IST

पालघर, 19 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अज्ञात वाहन के टक्कर से दो वर्षीय शिशु की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वाडा तालुका के खाडिवली गांव में एक वाहन ने दो वर्षीय गुरूनाथ वाघ को उसके घर के बाहर टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गयी।

अधिकारी ने वाडा पुलिस ने इस दुर्घटना के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि उस वाहन और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

भाषा राजकुमार रंजन

रंजन


लेखक के बारे में