उद्धव हताश व्यक्ति हैं, जिनकी राजनीतिक प्रासंगिकता खत्म हो रही है: फडणवीस

Ads

उद्धव हताश व्यक्ति हैं, जिनकी राजनीतिक प्रासंगिकता खत्म हो रही है: फडणवीस

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 09:35 PM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 09:35 PM IST

मुंबई, 14 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को उद्धव ठाकरे को एक ‘हताश व्यक्ति’ करार दिया, जिनकी राजनीतिक प्रासंगिकता कम हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना (उबाठा) अध्यक्ष द्वारा विरोध स्वरूप ‘राम रक्षा’ का पाठ किए जाने की घोषणा को तूल न देते हुए खारिज कर दिया।

फडणवीस ने कहा कि राम रक्षा (भगवान राम की स्तुति में समर्पित एक संस्कृत स्रोत) के ज्ञान के बिना विरोध प्रदर्शन करना उचित नहीं है।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘उद्धव जी को पहले यह सीखना चाहिए कि राम रक्षा स्तोत्र का पाठ कैसे किया जाता है। उन्हें राम रक्षा के कम से कम दो पन्ने तो पढ़ने चाहिए। अगर वह तैयार हैं, तो मैं उनके साथ राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने के लिए तैयार हूं।’

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे एक ‘हताश व्यक्ति हैं, जिनकी राजनीतिक प्रासंगिकता समाप्त हो गई है।’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस तरह के बयान हताशा से उपजे हैं।’

ठाकरे ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया था।

उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर में हुई कथित चढ़ावा चोरी को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश