असंवैधानिक महाराष्ट्र सरकार बहुत जल्द गिर जाएगी : आदित्य ठाकरे

असंवैधानिक महाराष्ट्र सरकार बहुत जल्द गिर जाएगी : आदित्य ठाकरे

असंवैधानिक महाराष्ट्र सरकार बहुत जल्द गिर जाएगी : आदित्य ठाकरे
Modified Date: February 8, 2023 / 08:45 pm IST
Published Date: February 8, 2023 6:19 pm IST

जालना, आठ फरवरी (भाषा) शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली “असंवैधानिक” राज्य सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी और बहुत जल्द गिर जाएगी।

शिवसेना अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य अपनी ‘शिव संवाद यात्रा’ के तहत जालना जिले के बदनापुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि यह सरकार कैसे चलाई जा रही है। यह असंवैधानिक सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। यह बहुत जल्द गिर जाएगी।”

आदित्य की यह टिप्पणी उच्चतम न्यायालय द्वारा शिवसेना के 16 बागी विधायकों की अयोग्यता से संबंधित मामले की सुनवाई 14 फरवरी से शुरू होने से पहले आई है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।