उर्मिला मातोंडकर को हुआ कोरोना, हुई होम क्वरंटीन, ट्वीट कर फैंस को दी सेफ दिवाली मनाने की सलाह

Ads

उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और घर में पृथकवास में रह रही हैं।

  •  
  • Publish Date - October 31, 2021 / 01:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

मुंबई। अभिनेत्री – राजनीतिक उर्मिला मातोंडकर ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और घर में पृथकवास में रह रही हैं।

ये भी पढ़ें : इतनी भी क्या हड़बड़ी थी…दस्तावेज तो चेक कर लेते, बीकॉम में फेल छात्रा को एमकॉम में दे दिया एडमिशन

उर्मिला (47) ने ट्विटर पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी और आग्रह किया कि उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वे जांच करा लें। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई हूं। मैं ठीक हूं और घर पर पृथकवास में रह रही हूं। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से तत्काल जांच कराने का आग्रह करती हूं। और आप सभी लोगों से यह भी अनुरोध है कि दीपावली के दौरान अपना ध्यान रखें।’’

ये भी पढ़ें : दुखद: जैन मुनि संत विमद सागर महाराज ने की आत्महत्या, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में लगाई फांसी

शनिवार को मुंबई में कोविड-19 के 301 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,55,632 और मृतकों की संख्या बढ़कर 16,244 हो गई। शहर में 3,966 मरीजों का उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें : रायपुर में जिला प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध निर्माण का काम, रसूखदारों को नहीं पड़ा नोटिस का फर्क

उर्मिला ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गई थीं। पिछले साल वह शिवसेना में शामिल हो गईं।

ये भी पढ़ें : ‘महुवा झरे…’ गाने पर सीएम भूपेश बघेल के साथ झूमे विदेशी कलाकार, खुद को रोक नहीं पाए मंत्रीगण