ठाणे में सामान ले जा रहे वाहन में लगी आग, कोई घायल नहीं

Ads

ठाणे में सामान ले जा रहे वाहन में लगी आग, कोई घायल नहीं

  •  
  • Publish Date - May 6, 2024 / 10:03 AM IST,
    Updated On - May 6, 2024 / 10:03 AM IST

ठाणे, छह मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कंटेनर वाहन में आग लगने से उसमें रखी सजावट की सामग्री नष्ट हो गई। हादसा रविवार आधी रात के बाद हुआ। नगर निगम अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा, घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि यह घटना रात 12:42 बजे दिवा-मुंब्रा रोड पर चूहा पुल के पास घटी। जिस कंटेनर में आग लगी वह शादी की सजावट की सामग्री ले जा रहा था।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय अग्निशमन कर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ दल के सदस्य मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि आग पर देर रात दो बजे तक काबू पा लिया गया, लेकिन कंटेनर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

उन्होंने कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा शुभम वैभव

वैभव