ओबीसी के दिग्गज कार्यकर्ता शब्बीर अहमद अंसारी का निधन

Ads

ओबीसी के दिग्गज कार्यकर्ता शब्बीर अहमद अंसारी का निधन

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 05:20 PM IST

जालना, 22 मार्च (भाषा) अखिल भारतीय मुस्लिम ओबीसी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शब्बीर अहमद अंसारी का रविवार को महाराष्ट्र के जालना शहर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। परिजनों ने यह जानकारी दी।

वह 79 वर्ष के थे।

अंसारी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आंदोलन में एक अग्रणी हस्ती माने जाते थे और उन्होंने चार दशकों से अधिक समय तक पिछड़े समुदायों के सामाजिक न्याय और कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

अंसारी ने अखिल भारतीय मुस्लिम ओबीसी संगठन के अध्यक्ष के रूप में आरक्षण और समान अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में जमीनी स्तर पर समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाने वाले अंसारी जटिल सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को सरल शब्दों में प्रभावी ढंग से समझाते थे जिससे उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त हुआ।

एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्होंने ओबीसी अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय दिलीप कुमार सहित राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ बैठकें भी की थीं।

अंसारी ने मंडल आयोग की सिफारिशों के कार्यान्वयन की वकालत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मुस्लिम समुदाय के भीतर पिछड़े वर्गों को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने के लिए काम किया।

पुराना जालना के नूतन वसाहत के रहने वाले अंसारी के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और छह बेटियां हैं।

भाषा राखी नरेश

नरेश