महाराष्ट्र के रायगढ़ में ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए महिला अभियंता गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र के रायगढ़ में ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए महिला अभियंता गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 01:55 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 01:55 PM IST

ठाणे, 31 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की एक महिला कनिष्ठ अभियंता को एक ठेकेदार से कथित तौर पर ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार ने 2024 में मुरुड-एकदरा, राजापुरी और खोकरी में सड़क किनारे नाली से संबंधित निर्माण कार्य किया था।

एसीबी (रायगढ़) की उपाधीक्षक सरिता आई. एस. भोसले के अनुसार, काम पूरा होने के बाद जब ठेकेदार अंतिम बिल की मंजूरी के लिए कनिष्ठ अभियंता श्रद्धा डी. बोर्हाडे (29) के पास पहुंचा, तो उन्होंने कथित रूप से तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में आपसी बातचीत के बाद यह राशि ढाई लाख रुपये तय की गई।

इसके बाद ठेकेदार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई।

भोसले ने बताया कि एसीबी ने सोमवार को आरोपी अभियंता को उसके कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा प्रचेता नोमान

नोमान