Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में आज सीएम के नाम पर लगेगी मुहर, ये नाम लगभग तय…! 5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण
Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में आज सीएम के नाम पर लगेगी मुहर, ये नाम लगभग तय…! 5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण

#Maharashtra New CM: मुंबई। महाराष्ट्र में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है। बता दें कि आज महाराष्ट्र के CM के पद के लिए नाम का ऐलान होने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ शपथ लेंगे। हालांकि, मंत्री भी शपथ लेंगे या नहीं, इस पर फिलहाल निर्णय नहीं हो पाया है। भाजपा ने घोषणा की है कि, नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर की शाम दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसमें शामिल होंगे।
Read more: MP CG Weather Update: प्रदेश में तूफान फेंगल का असर... भारी बारिश और कड़ाके की ठंड की संभावना, बर्फीली हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन
कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि, महायुति में कोई मतभेद नहीं है। CM पर फैसला पीएम मोदी और अमित शाह लेंगे। 2 दिसंबर को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री तय होगा। बता दें कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को भारी जीत मिलने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी नई सरकार का गठन नहीं हुआ है। चुनाव में भाजपा 132 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
Read more: Bhopal Crime News : खेल अधिकारी के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
इधर, बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बीते रविवार रात को बताया कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है। इससे पहले, निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह नये मुख्यमंत्री के चयन के भाजपा के फैसले का समर्थन करेंगे। इधर बीजेपी की तरफ से देवेंद्र फडणवीस के लिए जोरदार लॉबिंग चल रही है। चार दिन पहले इस मुद्दे को सुलझाने और नए मुखिया का नाम फाइनल करने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे दोनों को ही दिल्ली बुलाया था। दोनों हो दावेदारों के साथ बैठक के बाद उम्मीद की जा रही थी कि आलाकमान ने नाम तय कर लिया है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: #Maharashtra New CM
MAHARASHTRA
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm