Shiva Sahu Chhattisgarh News: फ्रॉड शिवा साहू की माँ समेत 2 गिरफ्तार.. इस तरह की थी ठग बेटे की मदद, अब तक 13 आरोपियों पर शिकंजा..
Shiva Sahu Chhattisgarh News: शिवा साहू के खिलाफ कुछ लोगों ने छत्तीसगढ़ के सरसींवा थाने में शिकायत की थी कि उसने पैसे डबल करने नाम पर ठगी की है। शिकायत …

Shiva Sahu Chhattisgarh News
- शिवा साहू की माँ और सहयोगी गिरफ्तार
- पैसे डबल करने के नाम पर ठगी
- अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार
Shiva Sahu Chhattisgarh News: महासमुंद: पैसे डबल करने का सब्जबाग दिखाकर लोगों के गाढ़ी कमाई की ठगी करने और उन पैसों से अय्याशी करने वाले चर्चित ठग शिवा साहू के मामलें में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ठगराज शिवा साहू की माँ और उसके एक सहयोगी धर्मेश साहू को हिरासत में ले लिया है। शिवा की माँ पर आरोपी है कि उसने ठगी किये किये पैसों को छिपाने में आरोपी बेटे की मदद की थी। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी पैसों का लेनदेन भी करते थी। फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। इस तरह पुलिस ने इस चर्चित मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
Who is Shiva Sahu?: कौन है शिवा साहू और क्यों रहा चर्चा में?
एक वक्त था जब छत्तीसगढ़ में अचानक से यह नाम सुर्खियों में छा गया था। शिवा साहू का ऐसा जलवा था कि लोगों की भीड़ उसके पीछे दौड़ती थी। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह थी कि शिवा ने इतनी शोहरत सिर्फ 1 साल में कमाई थी। शिवा छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले के रायकोना का रहने वाला है। शिवा साहू के पिता बढ़ई का काम किया करते थे। शिवा भी अपने पिता के साथ काम किया करता था। फिर अचानक उसके ऊपर दौलत की बारिश होने लगी। गिरफ्तारी से पहले तक शिवा मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियों में घूमता था। उसके पास जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली तक है। उसकी चमक-दमक देखकर लोग उसे रोल मॉडल समझने लगे थे। उसकी करतूतों का खुलासा तब हुआ जब उसके खिलाफ थाने में एक शिकायत दर्ज की गई।
Shiva Sahu Chhattisgarh News in Hindi: डबल करने का झांसा देकर ऐंठता था पैसे
Shiva Sahu Chhattisgarh News: दरअसल शिवा साहू के खिलाफ कुछ लोगों ने छत्तीसगढ़ के सरसींवा थाने में शिकायत की थी कि उसने पैसे डबल करने नाम पर ठगी की है। शिकायत करने वालों ने शिवा ने कहा था कि वह 30 फीसदी ब्याज भी देगा। पैसे 8 महीने में डबल हो जाएंगे। उसने 4 लोगों से 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी की थी। हालाँकि पिछले साल ही लम्बी फरारी के बाद उसे और ठगी में उसका सहयोग करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल ठगी में शामिल शिवा समेत कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, कहीं ऑनलाइन टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान, तो कहीं धान की बोरी के नाम पर वसूली का आरोप..
- शराब घोटाले में जेल में बंद चैतन्य बघेल… याचिका पर हुई लंबी बहस, ED की दलीलों पर सुनवाई टली, अब इस दिन होगी बहस
- बिहार में आखिर चुनाव क्यों हार गया महागठबंधन? लंबे मंथन के बाद कांग्रेसियों ने ढूंढा ये चौकानें वाला कारण
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शिवा साहू छत्तीसगढ़ का कुख्यात ठग है, जो पैसे डबल करने की ठगी करता था।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Raikona's big conman Shiva Sahu's mother arrested
महासमुंद
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm