Mandsaur Gangrape Case: 7 साल की मासूम से गैंगरेप केस में बड़ा फैसला, इरफान-आसिफ को फांसी नहीं, अब उम्रभर जेल में सड़ेंगे दरिंदे
7 साल की मासूम से गैंगरेप केस में बड़ा फैसला, इरफान-आसिफ को फांसी नहीं…Mandsaur Gangrape Case: Big decision in the case of gangrape

Mandsaur Gangrape Case | Image Source | IBC24
- मंदसौर गैंगरेप केस,
- 7 साल की बच्ची से दरिंदगी के दो दोषियों की फांसी टली,
- कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा,
मंदसौर: Mandsaur Gangrape Case: मंदसौर के किला रोड इलाके में 9 साल पहले अबोध बालिका के साथ हुए गैंग रेप के मामले में लंबी जिरह के बाद न्यायालय ने अब दोनों आरोपियों की फांसी की सजा टालते हुए आज जन्म कारावास की सजा सुनाई है। 26 जून 2018 को आरोपी इरफान मेवाती और उसके साथी आसिफ मेवाती ने 7 वर्षीय छात्रा के स्कूल से लौटते वक्त गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था
Mandsaur Gangrape Case: दरअसल अब इस मामले में स्थानिय कोर्ट ने दो महीने के भीतर ही फैसला देते हुए 31 अगस्त 2018 को दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि यह मामला हाई कोर्ट में भी चला और हाईकोर्ट ने स्थानिक कोर्ट के फांसी के फैसले को बरकरार रखते हुए ही दोनों को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। लेकिन इस फैसले की आरोपी पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थ और सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को डीएनए एक्सपर्ट के बयान और मामले की पुनरीक्षण सुनवाई के लिए वापस स्थानिय कोर्ट को भेज दिया था। अब इस मामले में भोपाल डीएनए लेब के तकनीकी अधिकारियों के बयान भी हुए हैं । उधर लंबी जिरह के बाद पोक्सो एक्ट की फास्ट्रेक कोर्ट की जज श्रीमती शिल्पा तिवारी ने आज इस मामले में दोनों आरोपियों की फांसी के मृत्युदंड के फैसले के बजाय हुए आरोपी इरफान और आसिफ को आजन्म कारावास की सजा सुनाई है।
Mandsaur Gangrape Case: इस मामले में वकील आसिफ मंसूरी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के बाद मामले की जिला कोर्ट में दोबारा सुनवाई की गई और डीएनए एक्सपर्ट के बयान और जेल रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों आरोपियों की फांसी की सजा की बजाय माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों को आजन्म कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में तत्कालीन एसपी मंदसौर और वर्तमान रतलाम डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आज ही जानकारी मिली है, कि कोर्ट ने इस मामले में दोनों आरोपियों की सजा को आजन्म कारावास सुनाया है ।अब मामले की पुन जांच के बाद इसकी अग्रिम अपील की कार्रवाई की जाएगी।
Mandsaur Gangrape Case: आरोपी के वकील अनीस मंसूरी ने बताया कि आज 2018 के रेप केस के प्रकरण में एक जजमेंट आया है। इस मामले की अपील पहले हाईकोर्ट हुई उसके बाद सुप्रीम कोर्ट न्यायालय ने इस मामले को रिमांड किया और कहा कि एक्सपर्ट के बयान करवाए जाएं। एक्सपर्ट के बयान ट्रायल के दौरान हुए हैं इसके बाद आरोपियों का आचरण और बाकी चीजों को देखते हुए आरोपी इरफान और आसिफ को फांसी की सजा हटाकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
Mandsaur Gangrape Case: 26 जून 2018 को स्कूल से एक लड़की गायब हो गई, जिसे कथित तौर पर दो लड़के उठाकर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में इरफान और आसिफ को आरोपी बनाया गया और 21 अगस्त 2018 को मंदसौर कोर्ट ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई। इंदौर हाईकोर्ट ने भी दोबारा सुनवाई के बाद 9 सितंबर 2021 को फांसी की सजा बरकरार रखी।
Mandsaur Gangrape Case: हालांकि जब इरफान और आसिफ ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की तो डीएनए और वैज्ञानिक साक्ष्यों को लेकर सवाल उठे। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा बरकरार रखने के बजाय मामले को ट्रायल कोर्ट में दोबारा चलाने का आदेश दिया जिसके बाद सोमवार दोपहर फैसला आया और मंदसौर ट्रायल कोर्ट ने आरोपियों के फांसी की सजा को मृत्यु पर्यंत में बदल दिया यानी कि जब तक मृत्यु नहीं हो जाती तब तक आरोपी जेल में ही रहेंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सुप्रीम कोर्ट ने डीएनए और वैज्ञानिक साक्ष्यों में तकनीकी खामियों को देखते हुए मामला ट्रायल कोर्ट को लौटाया। ट्रायल कोर्ट ने एक्सपर्ट गवाही और आचरण के आधार पर फांसी की जगह आजन्म कारावास की सजा सुनाई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mandsaur Gangrape Case: Big decision in the case of gangrape of a 7-year-old innocent
मन्दसौर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm