IBC24 Mind Summit: पहले बिजली.. फिर जमीन गाइडलाइन.., आखिर अपने ही फैसलों पर बाद में बदलाव क्यों कर रही सरकार? वित्त मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात
IBC24 Mind Summit: काला धन को नियंत्रित करना हो। किसानों को उचित मुआवजा मिलना हो। मध्यम वर्ग के आदमी को तो कोई कच्चा पक्का करना नहीं है। उसको होम लोन …

- किसानों को अधिकाधिक मुआवजा मिले : ओपी चौधरी
- रियलस्टेट सेक्टर को भी परेशानी ना हो : ओपी चौधरी
- भ्रष्टाचार करने के लिए 10,000 कंडिकाएं थी : ओपी चौधरी
IBC24 Mind Summit: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर आज मध्य भारत का सबसे बड़ा और विश्वसनीय न्यूज चैनल आईबीसी 24 छत्तीसगढ़ सरकार को ‘माइंड समिट’ के तौर पर मंच प्रदान कर रहा है। इस समिट में हम छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों से जहां उनके दो साल के अनुभव पर चर्चा कर रहे हैं, तो वहीं आने वाले तीन सालों के लिए विकास और जनकल्याण के रोडमैप को भी जानने की कोशिश कर रहे हैं।
इस दौरान आईबीसी24 के मंच पर आज वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सरकार की दो साल की उपलब्धियां बताई और कई सवालों के जवाब भी दिए।
जब ओपी चौधरी से यह पूछा गया कि इस सरकार में बहुत महत्वपूर्ण मंत्री आप माने जाते हैं। कुछ निर्णय हाल के अगर हम देखें जैसे जमीन की गाइडलाइन को लेके था, या बिजली बिल, क्योंकि फाइनेंस का ही सारा मामला है, भले विभाग अलग हो उसके दाम आपको दोबारा कम करने पड़े, जमीन की गाइडलाइन पे वापस होना पड़ा। ये निर्णय लेने में कुछ गड़बड़ी हो रही है क्या?
IBC24 Mind Summit: इस पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि गाइडलाइन मेरे विभाग से संबंधित है, उस पे मैं जवाब दूंगा। बिजली, एनर्जी सीएम साहब के पास है, तो गाइडलाइन के बारे में मैं आपको जवाब देना चाहूंगा कि इस पे जो 12-13 हजार करोड़ के भारत सरकार के प्रोजेक्ट यहां पर रुके थे, क्योंकि वो स्क्वायर फीट रेट अलग होता था। हेक्टेयर रेट अलग होता था। टुकड़े-टुकड़े करके बहुत ज्यादा एक्विजिशन का वैल्यू क्रिएट करके बड़े-बड़े स्कैम कर लेते थे। उसके कारण ईओडब्ल्यू में भी केस हुए, भारतमाला का स्कैम हुआ। इस तरह की चीजें हुई उसके कारण भारत सरकार में 13000 करोड़ के प्रोजेक्ट लगभग वहां पे अटके हुए थे।
किसानों को अधिकाधिक मुआवजा मिले : ओपी चौधरी
इसलिए मुख्यमंत्री साहब जब दिल्ली गए तो उनको वहां कहा गया कि इसका कुछ समाधान करिए। तो फिर चीफ सेक्रेटरी साहब की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। उस कमेटी ने रिकमेंड किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्वायर फीट रेट को समाप्त किया जाए और उसके और उसमें जो जो भी रेट है उसको कंपनसेट करने के लिए हेक्टेयर में उसी अनुपात में थोड़ा वृद्धि किया जाए। वो थोड़ा वृद्धि क्योंकि स्क्वायर फीट रेट हेक्टेयर रेट में 12 से 15 गुना का डिफरेंस होता था। इसलिए वो तीन चार गुना हुआ है। तो मैं इतना कहना चाहूंगा कि हम ऑलरेडी सारे लोगों के साथ डिस्कशन में हैं। हर पॉजिटिव चीज के लिए हम ओपन है। बट एट द सेम टाइम काले धन का नियंत्रण करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। उसके साथ किसानों को गाइडलाइन रेट बढ़ा करके इंडस्ट्रियल जहां पर एक्विजिशन हो रहे हैं वहां पर किसानों को अधिकाधिक मुआवजा मिले। इसके लिए गाइडलाइन रेट बढ़ाना भी वहां पर जरूरी है।
रियलस्टेट सेक्टर को भी परेशानी ना हो : ओपी चौधरी
काला धन को नियंत्रित करना हो। किसानों को उचित मुआवजा मिलना हो। मध्यम वर्ग के आदमी को तो कोई कच्चा पक्का करना नहीं है। उसको होम लोन लेने जाना है तो होम लोन लेने जाना है तो उसको अच्छा होम लोन मिल सके और इसके साथ ही रियलस्टेट सेक्टर को भी परेशानी ना हो। तो जो बदलाव होने थे वो हो चुके हैं। अब आपको लगता है नहीं जो बदलाव होने थे शहरी क्षेत्र में हमने बहुत सारे स्टेप लिए हैं इसमें। हम रिफॉर्म्स के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हम रिफॉर्म्स के लिए हमेशा ओपन रहते हैं कि ऐसी भी चीजें जो मध्य प्रदेश जमाने से समस्या चली आ रही थी।
भ्रष्टाचार करने के लिए 10,000 कंडिकाएं थी : ओपी चौधरी
मैं कहना चाहूंगा कि जो अपार्टमेंट्स हैं उसमें जो फ्लैट्स की रजिस्ट्री होती थी वो सुपर बिल्ट अप एरिया के आधार पर होती थी। मतलब कॉमन एरिया का भी रजिस्ट्री में जोड़ा जाता था। अभी उसको केवल बिल्ट अप एरिया में हमने लागू कर दिया। 10,000 कंडिकाएं थी जो भ्रष्टाचार करने के लिए उल्टी सीधी चीजें करने के लिए थी। उसमें काफी रिफॉर्म किए गए हैं। तो ये जो चीजें हुई कुछ तो इतना बड़ा एक्सरसाइज हुआ है। 2 से 5% एरिया में कुछ मिस्टेक हो सकते हैं। टेक्निकल मिस्टेक्स हैं। उसको ठीक करने के लिए हमने 31 दिसंबर तक जिला मूल्यांकन समिति के लिए को निर्देशित किया। उसके बाद केंद्रीय मूल्यांकन समिति बैठ के उन चीजों को बैलेंस करके ठीक करेगी।
यह भी पढ़ें
- कौशल विकास और रोजगार श्रृजन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की क्या प्लानिंग है? मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया बेरोजगारी दूर करने का रोडमैप
- आईवीएफ के लिए नहीं खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, मेकाहारा में खुलने जा रहा देश का पहला सरकारी IVF सेंटर, खुद स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
- लापरवाही के चलते प्रसुता और नवजात की मौत हो गई…इसे रोकने के लिए क्या कर रही सरकार? जानिए क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: First electricity, then land guidelines… Why is the government changing its own decisions later? The Finance Minister made this important statement
Mind Summit
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am