IBC24 Mind Summit : ‘धर्मांतरण कराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’… आदिवासियों के बीच धर्मांतरण पर साय सरकार कर रही ये प्लानिंग
IBC24 Mind Summit: मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए तो सबसे बड़ी बात यह है कि जो लोभ लालच देख के लोगों को बरगला …

- षड्यंत्रकारी अब बेनकाब हो रहे : राम विचार नेताम
- रामविचार नेताम ने सरकार की दो साल की उपलब्धियां बताई
- धर्मांतरण करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई होगी
IBC24 Mind Summit: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर आज मध्य भारत का सबसे बड़ा और विश्वसनीय न्यूज चैनल आईबीसी 24 छत्तीसगढ़ सरकार को ‘माइंड समिट’ के तौर पर मंच प्रदान कर रहा है। इस समिट में हम छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों से जहां उनके दो साल के अनुभव पर चर्चा कर रहे हैं, तो वहीं आने वाले तीन सालों के लिए विकास और जनकल्याण के रोडमैप को भी जानने की कोशिश कर रहे हैं।
इस दौरान आईबीसी24 के मंच पर आज कृषिमंत्री रामविचार नेताम ने सरकार की दो साल की उपलब्धियां बताई और कई सवालों के जवाब भी दिए।
जब मंत्री नेताम से यह पूछा गया कि प्रदेश में आदिवासी चेहरा है। मुख्यमंत्री आदिवासी हैं। आप उसी वर्ग से आते हैं। आदिवासियों के बीच में धर्मांतरण एक बहुत बड़ा विषय है। जब आप विपक्ष में थे तब आपने इस मुद्दे को उठाया। खासतौर पर बस्तर और सरगुजा ये दोनों इलाके ऐसे हैं जहां पर धर्मांतरण किया। तो ये इससे बचने के लिए आदिवासियों के उत्थान के लिए धर्मांतरण की रोकथाम के लिए क्या रोड मैप है?
षड्यंत्रकारी अब बेनकाब हो रहे : राम विचार नेताम
IBC24 Mind Summit इस पर जवाब देते हुए मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए तो सबसे बड़ी बात यह है कि जो लोभ लालच देख के लोगों को बरगला करके, उनके माइंड पूरे चेंज करने का जो काम षड्यंत्र चलता रहा, वो षड्यंत्रकारी अब बेनकाब हो रहे हैं। अब उनके खिलाफ एक तो लोगों को जागरूकता आई है। लोग काफी जागरूक हुए। अब दूसरी बात कि मीडिया सोशल मीडिया का भी जमाना है। सब चीज मालूम हो जाता है कि यहां पे ये गड़बड़ी हो रही है। आज धर्म के प्रति हिंदुस्तान में जिस प्रकार से लोगों का एक जागरूकता आया है। मैं समझता हूं कि आज के समय में ऐसे धर्मांतरण करने वाले लोग जो जबरिया करते हैं, बरगला के करते हैं, लोभ लालच देके करते हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई होगी।
यह भी पढ़ें
- कौशल विकास और रोजगार श्रृजन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की क्या प्लानिंग है? मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया बेरोजगारी दूर करने का रोडमैप
- आईवीएफ के लिए नहीं खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, मेकाहारा में खुलने जा रहा देश का पहला सरकारी IVF सेंटर, खुद स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
- लापरवाही के चलते प्रसुता और नवजात की मौत हो गई…इसे रोकने के लिए क्या कर रही सरकार? जानिए क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Mind Summit: 'Strict action will be taken against those who convert'... The government is planning this to stop conversions among tribals
Mind Summit
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am