BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Date of Birth on Wedding Cards: शादी के कार्ड पर लिखी होगी वर-वधु की जन्मतिथि.. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की सरकार से सिफारिश, बताई ये वजह

Date of Birth on Wedding Cards: महाराष्ट्र : बाल विवाह रोकने के लिए शादी कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य करने की सिफारिश

Dates of Birth on Wedding Cards

Dates of Birth on Wedding Cards

satya prakash
Published: 25 Apr 2026 | 6:13 amModified: 25 Apr 2026 | 6:26 am
HIGHLIGHTS
  1. शादी कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य करने की सिफारिश
  2. 85 नाबालिग लड़कियों के मामलों की जांच के आदेश
  3. बाल विवाह और शोषण रोकने हेतु सख्त कार्रवाई निर्देश

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार को महत्वपूर्ण सिफारिश करने का निर्णय लिया है। आयोग का सुझाव है कि शादी के निमंत्रण पत्रों पर दूल्हा और दुल्हन की जन्मतिथि का उल्लेख अनिवार्य किया जाए, ताकि नाबालिग विवाह की पहचान आसानी से हो सके। (Date of Birth on Wedding Cards) साथ ही, बाल विवाह और बाल यौन शोषण के खिलाफ पूरे राज्य में जागरूकता अभियान तेज करने पर भी जोर दिया गया है।

आयोग ने राजस्थान की तर्ज पर इस व्यवस्था को लागू करने की बात कही है। आयोग के सदस्य संजय लाखे पाटिल ने बताया कि सोलापुर जिले में नाबालिग लड़कियों के मां बनने के संदिग्ध मामलों की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने इस स्थिति को बाल अधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताया और इसे अत्यंत संवेदनशील मामला करार दिया।

संजय विष्णु पुराणिक की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को हुई सुनवाई में आयोग ने मामलों की समीक्षा की और जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में बाल विवाह और यौन शोषण के संकेत मिले हैं, साथ ही स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों और अन्य विभागों की लापरवाही भी सामने आई है।

आयोग ने सभी जिलों में जिलाधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इस टीम को 85 मामलों की विस्तृत जांच कर जिम्मेदारी तय करने और कड़ी कार्रवाई की सिफारिश करने को कहा गया है। (Date of Birth on Wedding Cards) साथ ही, दोषियों पर बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम, 2012 और बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई करने और एक से डेढ़ महीने में ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बाल विवाह की पहचान आसान बनाना और नाबालिग शादी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Maharashtra: Recommendation to make date of birth mandatory on marriage card to prevent child marriage

शहर की खबरें
टाटा मोटर्स की कुल बिक्री सितंबर में 42 प्रतिशत बढ़कर 51,062 इकाई पर

टाटा मोटर्स की कुल बिक्री सितंबर में 42 प्रतिशत बढ़कर 51,062 इकाई पर

01 Oct 2026 | 5:44 pm
होंडा मोटरसाइकिल ने हैंडल-लॉक स्क्रू में समस्या के कारण 96 रेबेल 500 बाइक वापस मंगाईं

होंडा मोटरसाइकिल ने हैंडल-लॉक स्क्रू में समस्या के कारण 96 रेबेल 500 बाइक वापस मंगाईं

01 Oct 2026 | 5:40 pm
निसान की घरेलू बिक्री सितंबर में दोगुनी होकर 3,300 इकाई पर

निसान की घरेलू बिक्री सितंबर में दोगुनी होकर 3,300 इकाई पर

01 Oct 2026 | 5:38 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
परिवार अल्पकालिक लाभ के बजाय अपने निवेश को दीर्घकालिक बचत योजनाओं में लगाएं : सीईए

परिवार अल्पकालिक लाभ के बजाय अपने निवेश को दीर्घकालिक बचत योजनाओं में लगाएं : सीईए

01 Oct 2026 | 5:32 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
त्योहारों से पहले सरकार ने चीनी डीलर के लिए स्टॉक सीमा घटाकर 1,000 क्विंटल की

त्योहारों से पहले सरकार ने चीनी डीलर के लिए स्टॉक सीमा घटाकर 1,000 क्विंटल की

01 Oct 2026 | 5:15 pm