Nagpur Female Cricketer Suicide : सिर्फ एक रिजेक्शन और खत्म हो गया सपना! 17 साल की महिला क्रिकेटर ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट पढ़कर रह जाएंगे सन्न
महाराष्ट्र के नागपुर में 17 वर्षीय महिला क्रिकेटर अदिति मोरेश्वर चौकांडे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) की चयन सूची में नाम …

Nagpur Female Cricketer Suicide
- 17 वर्षीय क्रिकेटर अदिति चौकांडे ने नागपुर में कथित तौर पर आत्महत्या की।
- शुरुआती जांच में VCA चयन सूची में नाम नहीं आने से मानसिक तनाव की बात सामने आई।
- पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है और मामले की जांच जारी है।
नागपुर : Nagpur Female Cricketer Suicide महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल करने का सपना देखने वाली 17 वर्षीय खिलाड़ी अदिति मोरेश्वर चौकांडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) में सिलेक्शन न होने से वह गहरे मानसिक तनाव में थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।
माँ के साथ रहकर दो सालों से ले रही थी ट्रेनिंग
मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लक्ष्मीनगर स्थित उमालक्ष्मी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर हुई। अकोला की रहने वाली अदिति बीते दो सालों से अपनी मां के साथ नागपुर में रहकर सुर्वे क्रिकेट अकादमी से ट्रेनिंग ले रही थी। उसका भाई भी एक क्रिकेट खिलाड़ी है। हाल ही में वीसीए की चयन सूची में नाम न आने से वह काफी हताश थी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरमाद कर तलाशी शुरू की।
"मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ"
तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमे लिखा था "मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ। Maharastra Crime news पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरमाद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए जाँच शुरू कर दी है। बजाजनगर थाने के सीनियर इंस्पेक्टर चेतन चौहान ने बताया कि पूरी जांच के बाद ही आत्महत्या की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है।
ये भी पढ़ें
- Ruchika Singh FIR News: ‘अपशब्द कहने पर आपराधिक केस नहीं बनता’… रुचिका सिंह के समर्थन में बोले CJP नेता, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
- MP Lokayukta Trap Today: रिश्वतखोर रोजगार सहायक गिरफ्तार, पीएम आवास की किस्त के लिए मांगी थी रिश्वत, इतने हजार लेते ही लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा
- Singrauli Security Gaurd Viral Video : डॉक्टर खड़े देखते रहे… सिक्योरिटी गार्ड करता रहा मरीज का इलाज! VIDEO ने खोल दी सरकारी अस्पताल की पोल
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: 17-Year-Old Woman Cricketer Dies by Suicide After Missing VCA Selection
NAGPUR
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pm