नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी के बारे में की गईं टिप्पणियों को लेकर फडणवीस की राहुल को नसीहत
नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी के बारे में की गईं टिप्पणियों को लेकर फडणवीस की राहुल को नसीहत
नागपुर, 19 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार की गिरफ्तारी के बाद भाजपा को निशाना बनाकर की गईं राहुल गांधी की टिप्पणियों की शनिवार को आलोचना की।
कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को 'पहले आत्म निरीक्षण करना चाहिए।”
पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार, प्रधान को 2007 में नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान दंगा, हत्या व आपराधिक धमकी से संबंधित कम से कम चार मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
नंदीग्राम में छह अक्टूबर को उपचुनाव होना है। पुलिस का कहना है कि एक लंबित वारंट पर अमल करते हुए प्रधान को गिरफ्तार किया गया है।
गांधी ने शुक्रवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था, 'नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं है -- यह राजनीतिक प्रतिशोध है, लोकतंत्र की हत्या है।'
गांधी की पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, 'मैं राहुल गांधी जी से पूछना चाहता हूं कि आपके उम्मीदवार को किन आरोपों में गिरफ्तार किया गया? क्या आप उन आरोपों का समर्थन करते हैं जिनके लिए उन्हें (प्रधान) गिरफ्तार किया गया? क्या इस तरह के अपराध के लिए किसी अपराधी को केवल इसलिए छोड़ दिया जाना चाहिए क्योंकि वह कांग्रेस नेता है? क्या इस देश में ऐसा हो सकता है? इसीलिए मुझे लगता है कि उन्हें (गांधी को) पहले आत्म निरीक्षण करना चाहिए।'
भाषा जोहेब माधव
माधव
लेखक के बारे में
Web Title: नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी के बारे में की गईं टिप्पणियों को लेकर फडणवीस की राहुल को नसीहत
NAGPUR
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm