BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मराठवाड़ा के कई हिस्सों में कम बारिश के कारण चारे और पीने के पानी की किल्लत की आशंका: मंत्री

मराठवाड़ा के कई हिस्सों में कम बारिश के कारण चारे और पीने के पानी की किल्लत की आशंका: मंत्री

मराठवाड़ा के कई हिस्सों में कम बारिश के कारण चारे और पीने के पानी की किल्लत की आशंका: मंत्री
Bhasha
Published: 19 Sept 2026 | 6:30 pmModified: 19 Sept 2026 | 6:30 pm

नांदेड, 19 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने शनिवार को कहा कि कम बारिश और लंबे समय तक पड़े सूखे के कारण मराठवाड़ा क्षेत्र की 76 तहसीलों में फसलें प्रभावित हुई हैं तथा चारे एवं पीने के पानी की किल्लत की आशंका पैदा हो गई है।

भरणे ने कहा कि राज्य सरकार मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में सूखे जैसे हालात के बीच फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को हरसंभव वित्तीय सहायता और मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने नांदेड जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में छत्रपति संभाजीनगर राजस्व संभाग के सभी आठ जिलों में सूखे जैसी स्थिति की समीक्षा की।

कृषि मंत्री ने प्रशासन को फसल कटाई के पूर्व के प्रयोगों को तेजी से और सटीक रूप से पूरा करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक पात्र किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल सके।

भरणे ने कहा, 'कम बारिश और लंबे समय तक पड़े सूखे के कारण मराठवाड़ा के 76 तहसीलों में फसलें प्रभावित हुई हैं, साथ ही चारे और पीने के पानी की किल्लत की संभावना बन गई है।'

उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसानों के साथ संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए, उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और उनकी चिंताओं को दूर करना चाहिए।

कृषि मंत्री ने कहा, 'किसानों को वित्तीय सहायता देना सरकार की जिम्मेदारी है।'

उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी, चारे और निर्बाध बिजली आपूर्ति के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र में 56 लाख किसानों को 40,385 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा।

बैठक के दौरान अधिकारियों को इस प्रक्रिया से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में किसानों की मदद करने के निर्देश दिए गए।

भाषा सुमित संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मराठवाड़ा के कई हिस्सों में कम बारिश के कारण चारे और पीने के पानी की किल्लत की आशंका: मंत्री

People also search for:Maharashtra Minister of Crops
शहर की खबरें
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm