छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
नारायणपुर, 11 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 22 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से कुछ पर कुल 37.50 लाख रुपये का इनाम था।
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में आठ महिला नक्सली भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में डिवीजनल कमेटी सदस्य मनकू कुंजाम उर्फ सुखलाल (33) पर आठ लाख रुपये, एरिया कमेटी सदस्य हिड़मे कुंजाम (28), मिलिशिया कमांडर पुन्ना लाल उर्फ बोटी (26) और सनीराम कोर्राम उर्फ धर्मू (25) पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा आत्मसमर्पण करने वाले 11 नक्सलियों पर एक-एक लाख और सात नक्सलियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था।
अधिकारियों ने बताया कि ये नक्सली नारायणपुर जिले के माड़ संभाग के कुतुल, नेलनार और इंद्रावती एरिया कमेटी अंतर्गत सक्रिय थे।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में कुल 132 नक्सलियों आत्मसमर्पण किया है।
नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने बताया, “हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलने का समय आ गया है। अब समय माड़ को वापस उसके मूलवासियों को सौंप देने का है, जहां वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।”
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन के लिए 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
भाषा सं संजीव जितेंद्र
जितेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
NARAYANPUR
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am