छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, दो जवान घायल
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, दो जवान घायल
नारायणपुर/कांकेर, 16 नवंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए। इस दौरान सुरक्षाबलों के दो जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। इस दल में जिला रिजर्व बल (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सीमा सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह लगभग आठ बजे जब दल अबूझमाड़ क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने अभी तक घटनास्थल से पांच नक्सलियों के शव और बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी दोनों के बीच मुठभेड़ जारी है तथा रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं जिनकी हालत ठीक है और खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि उनके इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में इस साल अब तक 197 नक्सलियों को मार गिराया है।
इससे पहले आठ नवंबर को राज्य के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे।
भाषा सं संजीव वैभव प्रीति
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, दो जवान घायल
NARAYANPUR
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am