BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पालघर में एटीएम से नकदी चुराने की कोशिश के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

पालघर में एटीएम से नकदी चुराने की कोशिश के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

पालघर में एटीएम से नकदी चुराने की कोशिश के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Bhasha
Published: 20 Jul 2025 | 10:59 amModified: 20 Jul 2025 | 10:59 am

पालघर, 20 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो लोगों को कथित तौर पर एक बैंक के एटीएम से नकदी चुराने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 14 जुलाई की तड़के विरार क्षेत्र में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम में हुई, लेकिन चोर नकदी चुरा नहीं पाए।

पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि कुछ अज्ञात लोग एटीएम में घुसे, उन्होंने मशीन तोड़कर नकदी चुराने की कोशिश की लेकिन उसमें नाकाम रहे और भाग निकले।

विज्ञप्ति के अनुसार बैंक अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के एक जांच दल ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की और तकनीकी व खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंची जिनकी पहचान विरार के अजय विजय यादव (45) और पड़ोसी ठाणे जिले के उल्हासनगर के भरत गजानन संके (37) के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि उन्हें 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चोरी के प्रयास में इस्तेमाल किए गए विभिन्न उपकरण बरामद किए, जिनमें एक ग्राइंडर मशीन, गैस ब्लो टॉर्च, ग्राइंडर कटर ब्लेड, दस्ताने, मास्क, बैग और रेनकोट शामिल हैं।

बोलिंज पुलिस ने 18 जुलाई को आरोपियों के खिलाफ धारा 305 (आवास या परिवहन के साधन या पूजा स्थल में चोरी), 62 (आजीवन कारावास या अन्य कारावास से दंडनीय अपराध करने का प्रयास करने की सजा) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

भाषा शोभना

शोभना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पालघर में एटीएम से नकदी चुराने की कोशिश के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

शहर की खबरें
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm