BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

प्रधानमंत्री से रैली का अनुरोध नहीं किया क्योंकि बारामती में लड़ाई परिवार के भीतर है: अजित पवार

प्रधानमंत्री से रैली का अनुरोध नहीं किया क्योंकि बारामती में लड़ाई परिवार के भीतर है: अजित पवार

प्रधानमंत्री से रैली का अनुरोध नहीं किया क्योंकि बारामती में लड़ाई परिवार के भीतर है: अजित पवार
Bhasha
Published: 08 Nov 2024 | 12:02 amModified: 08 Nov 2024 | 12:02 am

पुणे, सात नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपने बारामती निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी रैली करने का अनुरोध नहीं किया, क्योंकि वहां लड़ाई परिवार के भीतर है।

मौजूदा विधायक पवार अपने भतीजे युगेंद्र पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। युगेंद्र शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के उम्मीदवार हैं।

प्रधानमंत्री 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से प्रचार रैलियां करेंगे। जब अजित से पूछा गया कि प्रधानमंत्री उनके निर्वाचन क्षेत्र में रैली क्यों नहीं करेंगे, तो उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बारामती में मुकाबला परिवार के भीतर है।’’

भाषा

सिम्मी वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: प्रधानमंत्री से रैली का अनुरोध नहीं किया क्योंकि बारामती में लड़ाई परिवार के भीतर है: अजित पवार

शहर की खबरें