BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कोल्हापुर लौटी हथिनी माधुरी का जोरदार स्वागत, नए माहौल में ढलने में लगेगा समय: मठ अधिकारी

कोल्हापुर लौटी हथिनी माधुरी का जोरदार स्वागत, नए माहौल में ढलने में लगेगा समय: मठ अधिकारी

कोल्हापुर लौटी हथिनी माधुरी का जोरदार स्वागत, नए माहौल में ढलने में लगेगा समय: मठ अधिकारी
Bhasha
Published: 14 Sept 2026 | 11:39 amModified: 14 Sept 2026 | 11:39 am

पुणे, 14 सितंबर (भाषा) गुजरात के एक पशु कल्याण केंद्र से लंबे समय बाद पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित एक जैन मठ में लौट कर आई लोकप्रिय हथिनी ‘माधुरी’ को नए माहौल में ढलने में कुछ समय लगेगा।

क्षेत्र में गहरा सम्मान पाने वाली माधुरी शनिवार को गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा से कोल्हापुर के नंदानी गांव स्थित जैन मठ पहुंची। उसके स्वागत के लिए हजारों लोग जुटे और लोगों ने उस पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। इस दौरान कई लोग उसका नाम लेते हुए भावुक भी हो गए।

मठ के एक पदाधिकारी ने रविवार को कहा, ‘‘माधुरी वापस आ गई है, लेकिन यह जगह उसके लिए नई है। उसे यहां आराम करने में समय लगेगा। उसके लिये नियुक्त महावत के साथ माधुरी को सहज होने के लिए भी समय चाहिए। आगंतुकों एवं स्थानीय लोगों से मिलने के लिए तैयार होने में माधुरी को कुछ वक्त लगेगा।’’

उन्होंने कहा कि माधुरी के लिए दिनचर्या का विस्तृत कार्यक्रम पहले ही तैयार किया जा चुका है। उसके रोजाना व्यायाम, दवाओं और आहार को लेकर भी विस्तृत प्रस्तुति तैयार की गई है।

पदाधिकारी ने कहा, ‘‘मठ ने संयमित स्वागत की योजना बनाई थी, क्योंकि वह करीब एक साल से बड़ी भीड़ से दूर रही है।’’

कोल्हापुर में ‘महादेवी’ के नाम से जानी जाने वाली माधुरी को उच्चाधिकार प्राप्त समिति के निर्देशों के अनुपालन में पिछले साल 30 जुलाई को वंतारा भेजा गया था। समिति के निर्देशों को बंबई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा था।

पशु कल्याण संगठनों ने चिंता जताई थी कि मठ में दशकों तक सीमित रखे जाने और मंदिर की रस्मों में हिस्सा लेने के कारण माधुरी गठिया, पैरों में लंबे समय से संक्रमण और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से पीड़ित थी।

समिति ने नौ सितंबर 2026 को माधुरी को कोल्हापुर लौटने की अनुमति दे दी।

भाषा मनीषा रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कोल्हापुर लौटी हथिनी माधुरी का जोरदार स्वागत, नए माहौल में ढलने में लगेगा समय: मठ अधिकारी

People also search for:Maharashtra Elephant
शहर की खबरें
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm