BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Pune Crime Branch Raid: उपमुख्यमंत्री के ‘वार रूम’ में क्राइम ब्रांच की रेड, चुनावी रणनीतिकार के दफ्तर में छापेमारी से मचा हड़कंप, प्रदेश की सियासत में भूचाल, उठे कई सवाल

Pune Crime Branch Raid: उपमुख्यमंत्री के ‘वार रूम’ में क्राइम ब्रांच की रेड, चुनावी रणनीतिकार के दफ्तर में छापेमारी से मचा हड़कंप, प्रदेश की सियासत में भूचाल, उठे कई सवाल

Pune Crime Branch Raid

Pune Crime Branch Raid

tikesh Kumar
Published: 14 Jan 2026 | 3:32 pmModified: 14 Jan 2026 | 3:35 pm
HIGHLIGHTS
  1. महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
  2. अजित पवार के चुनावी रणनीतिकार के ऑफिस में छापा
  3. चुनावी रणनीतिकार के दफ्तर पहुंची क्राइम ब्रांच

पुणे: Pune Crime Branch Raid:  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के चुनावी रणनीतिकार और राजनीतिक सलाहकार नरेश अरोड़ा की कंपनी डिज़ाइन बॉक्स के पुणे स्थित कार्यालय पर पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई और इसे छापेमारी के तौर पर देखा जाने लगा।

क्राइम ब्रांच पहुंची अजित पवार के रणनीतिकार के ऑफिस (Pune Crime Branch action)

Pune Crime Branch Raid:  जानकारी के मुताबिक डिज़ाइन बॉक्स कंपनी अजित पवार के लिए राजनीतिक कंसल्टेंसी और मीडिया मैनेजमेंट का काम संभालती है। क्राइम ब्रांच की टीम अचानक दफ्तर पहुंची और कुछ दस्तावेजों व जानकारियों की जांच की। हालांकि इस कार्रवाई के पीछे के ठोस कारणों को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस मामले को लेकर उठी अटकलों पर खुद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह कोई छापा नहीं था बल्कि पुलिस टीम सिर्फ जानकारी जुटाने के लिए दफ्तर पहुंची थी।

Pune Crime Branch Raid:  अजित पवार ने अपने बयान में कहा कि जांच के दौरान अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया गया और दफ्तर से किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री या गड़बड़ी नहीं मिली है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले को अनावश्यक रूप से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। फिलहाल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई को लेकर न तो किसी तरह की एफआईआर की पुष्टि हुई है और न ही किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि पुलिस की यह कार्रवाई आगे किस दिशा में बढ़ती है और क्या इस मामले में कोई आधिकारिक खुलासा किया जाता है या नहीं।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: A1: पुलिस टीम जानकारी और दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंची थी, हालांकि आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Pune Crime Branch Raid Ajit Pawar political strategist

शहर की खबरें
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm