BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

शिवसेना एमएलसी नीलम गोरहे के घर में अनधिकृत प्रवेश, चोरी करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार

शिवसेना एमएलसी नीलम गोरहे के घर में अनधिकृत प्रवेश, चोरी करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार

शिवसेना एमएलसी नीलम गोरहे के घर में अनधिकृत प्रवेश, चोरी करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार
Bhasha
Published: 29 Sept 2026 | 12:54 amModified: 29 Sept 2026 | 12:54 am

पुणे, 28 सितंबर (भाषा) शिवसेना की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नीलम गोरहे के पुणे स्थित बंगले में कथित रूप से घुसकर चोरी करने के आरोप में 21 वर्षीय एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना 26 सितंबर की तड़के हुई।

शिवाजीनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी छात्र नासिक जिले के ताहराबाद का रहने वाला है और चोरी की घटना के कुछ घंटे बाद 26 सितंबर को शाम करीब 7.20 बजे उसे गिरफ्तार किया गया।

बंगले में तैनात सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की चोरी और घर में अनधिकृत प्रवेश या सेंधमारी से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 26 सितंबर तड़के शिवाजीनगर के पॉश आवासीय इलाके मॉडल कॉलोनी स्थित गोरहे के घर में प्रवेश किया और एक चाय का थर्मस चुरा लिया।

पुलिस ने बताया कि कॉलोनी स्थित गोरहे के ‘सिल्वर रॉक्स’ बंगले की छत पर सुरक्षा गार्ड ने एक व्यक्ति को देखा, जिसके बाद घटना का पता चला।

घटना के समय घर पर मौजूद नहीं रहीं गोरहे ने बाद में बताया कि पानी की आपूर्ति अचानक बंद होने के बाद सुरक्षा गार्ड पानी की टंकी की जांच करने गया था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान गार्ड ने छत पर मौजूद व्यक्ति को देखा।

महाराष्ट्र विधान परिषद की पूर्व उपसभापति गोरहे ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति को रात करीब तीन बजे बंगले की छत पर पहुंचने और सुबह करीब सात बजे तक वहीं रहने की बात सामने आई है।

भाषा अमित

अमित

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: शिवसेना एमएलसी नीलम गोरहे के घर में अनधिकृत प्रवेश, चोरी करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार

People also search for:Shiv Sena leader house burglar
शहर की खबरें
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm