Punjab News: पंजाब के सीएम को दिया गया जहरीला केमिकल पोलोनियम? सांस लेने में हो रही दिक्कत, अस्पताल में चल रहा इलाज
Punjab News: पंजाब के सीएम को दिया गया जहरीला केमिकल पोलोनियम? सांस लेने में हो रही दिक्कत, अस्पताल में चल रहा इलाज
Punjab News | Photo Credit: IBC24
- सीएम भगवंत मान सांस लेने में दिक्कत के चलते मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती
- पोलोनियम दिए जाने का दावा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
- अस्पताल और 16 स्कूलों को बम धमकी, पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर
मोहाली: Punjab News पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
CM को जहरीला केमिकल पोलोनियम देने का दावा
वहीं दूसरी ओर सीएम को जहरीला केमिकल “पोलोनियम” देने का दावा सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी आतंकियों ने सीएम भगवंत मान को पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा हाल करने की धमकी दी है। फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अस्पताल और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी
Punjab CM Threat News आपको बता दें कि सीएम मान मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट हैं। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने इस अस्पताल समेत 16 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी। पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। सीएम आवास और आसपास के संवेदनशील इलाकों में आज विशेष सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस, इंटेलिजेंस और अन्य एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
फोर्टिस अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मुख्यमंत्री भगवंत मान के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से सुरक्षा पहले से कड़ी थी, लेकिन इस धमकी के बाद इसे छावनी जैसी सुरक्षा में बदल दिया गया है। पुलिस की कई टीमें अस्पताल परिसर के हर कोने की तलाशी ले रही हैं, ताकि सीएम और अन्य मरीजों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित हो सके।
इन्हें भी पढ़े:-
- D.Ed Candidates Protest in Raipur: आधी रात शिक्षा मंत्री के बंगले पर पहुंच गए छत्तीसगढ़ के D.Ed अभ्यर्थी! इस मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- शह मात The Big Debate: गांवों का विधान ही संविधान! धर्म प्रचारकों की नो एंट्री पर सुप्रीम मुहर, क्या इस निर्णय से धर्मांतरण में आ रही कमी?
- Vande Bharat: बिरनपुर हिंसा मामले में 17 आरोपी बरी, प्रदेश में खुला सियासत का नया मोर्चा, भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

Facebook


