Ravi Bhagat BJP News: नाराज रवि भगत का नया सोशल मीडिया पोस्ट.. इस बार सांसद बंगले को लेकर साधा निशाना, पढ़ें क्या लिखा..
रवि भगत पिछले काफी दिनों से नाराज चल रहे है। कुछ महीने पहले उन्होंने डीएमएफ मद को लेकर भी राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ बातें कही थी। …

Ravi Bhagat BJP News
- रवि भगत का तीखा सोशल मीडिया पोस्ट
- आदिवासी सांसद को बंगला नहीं मिलने पर नाराजगी
- पुराने सांसद निवास पर उठाए सवाल
Ravi Bhagat BJP News: रायगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रवि भगत फिलहाल अपने बगावती तेवर को लेकर चर्चा में है। उन्होंने इस बार रायगढ़ में क्षेत्रीय सांसद को सरकारी बंगला आबंटित नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि, "मैं लिख दूं तो लोग कहेंगे बदनाम कर रहा हूं।"
क्या लिखा रवि भगत ने?
पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष ने लिखा, 'मैं लिख दूं तो लोग कहेंगे बदनाम कर रहा हूं। आपको भी याद होगा कि रायगढ़ में बरसों से सांसद निवास हुआ करता था आज वह किसी और ने अपने लिए वह बंगला ले लिया और उसके बाद एक जनजाति आदिवासी सांसद को रायगढ़ एक बंगला आबंटित नहीं हो रहा है। बड़ा दुर्भाग्य है ? कि आप सोचते हो कि एक जनजाति समाज का जनप्रतिनिधि आपके पास आके आपके एड़ियों पर नाक रगड़े तब जाकर उसको उसका हक मिलेगा तो ये आपकी गलती है।"
रवि भगत ने इसके आगे लिखा, "सीमित आवश्यकताओं में चलने वाला जनजाति समाज सब सह लेता है पर जबाव देता है तो उसकी गूंज दूर तक जाती है। रायगढ़ की जनता भी अपने सांसद को मिलने का एक ठिकाना खोजता है पर करें क्या"
READ ALSO: Gold-Silver Price Today: सोने की चमक पड़ी ढीली, चांदी ने फिर मारा झटका, जानें आज का ताजा भाव
काफी दिनों से नाराज है रवि भगत
Ravi Bhagat BJP News: बता दें कि, रवि भगत पिछले काफी दिनों से नाराज चल रहे है। कुछ महीने पहले उन्होंने डीएमएफ मद को लेकर भी राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ बातें कही थी। इसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था। रवि भगत के बयानों को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर रहती है। पीसीसी चीफ दीपक बैज और पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी रवि भगत के सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों को मुद्दा बना चुके है। ऐसे में अब इस नए प्रकरण पर सरकार और संगठन की क्या प्रतिक्रिया होती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रायगढ़ में आदिवासी सांसद को बंगला न मिलने पर नाराजगी जताई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Ravi Bhagat Slams MP Bungalow Allocation in Raigarh; Calls Out Disrespect Towards Tribal Representative
रायगढ़
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm